फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हालत बिगड़ने से खेत से लौटे किसान की दहलीज पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना नाराहट के डोंगराकलां गांवा में खेत से लौटे किसान ने घर की दहलीज पर दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद गांव वालों ने घर से बाहर गए उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



ग्राम डोंगराकलां निवासी सोनू राजा (37) पुत्र बाबू राजा मंगलवार दोपहर खेत से काम कर तीन बजे घर लौटा। अभी वह घर में प्रवेश करने ही वाला था कि अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर वह घर के दहलीज से टिककर बैठ गया। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होता देख ग्रामीणों ने पास में एक निजी चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घर से बाहर गए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई जसवंत सिंह ने बताया कि सोनू राजा के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक का एक चार वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें