फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब नेटवर्किंग बनी ई-ऑक्शन प्रणाली में बाधा

Sat, 04 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खराब नेटवर्किंग बनी ई-ऑक्शन प्रणाली में बाधा - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। देश की कई मंडियों से सीधे जिंस की खरीद-बिक्री के लिए गल्ला मंडी में स्थापित की गई ई-ऑक्शन प्रणाली में खराब नेटवर्किंग बाधा बन रही है। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन व खरीद बिक्री की इंट्री करना मुश्किल हो रहा है। दिन भर में एक चौथाई डाटा भी फीड नहीं हो पा रहा है।   
विज्ञापन

शासन द्वारा ललितपुर की गल्ला मंडी को ई-ऑक्शन प्रणाली में शामिल किया गया है। जिसके तहत व्यापारियों व किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में करीब आधा सैकड़ा व्यापारी व अन्य किसानों को इस प्रणाली के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर जोड़ा गया है। साथ ही मंडी में स्थानीय स्तर पर ई-ऑक्शन प्रणाली की मदद से नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के तहत जिंस की खरीद बिक्री स्थानीय स्तर पर शुरु कर दी गई है। जिसकी आनलाइन फीडिंग भी की जाती है। वर्तमान में नई फसल आने पर किसान जिंस लेकर मंडी पहुंच रहा है और आढ़तियों की मदद से सीधे व्यापार कर रहा है। लेकिन बहुत से व्यापारियों द्वारा ई-ऑक्शन के तहत खरीद की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। नेम के तहत ई-ऑक्शन प्रणाली से खरीद बिक्री के लिए नवीन गल्ला मंडी समिति कार्यालय में करीब डेढ़ दर्जन कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। इसके लिए मंडी में अच्छी नेटवर्किंग के लिए अलग से टावर भी लगाया गया है। इसके बाद भी मंडी में ई-ऑक्शन प्रणाली का संचालन आसानी से नहीं हो पा रहा है। इसका कारण खराब नेटवर्किंग बताई जा रही है। जिससे ई-ऑक्शन प्रणाली के तहत व्यापारियों व किसानों का रजिस्ट्रेशन और खरीद बिक्री की डाटा एंट्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें