फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों से समझौता करने आई बहू ने सास को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में सुसरालवालों से समझौता करने आई बहू का सास से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर बहू ने बाहर निकलकर सास को पीट दिया। पुलिस व अन्य परिवारजनों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में रविवार को दोपहर में बिछड़े परिवारों में समझौता कराने के लिए प्रोजेक्ट नई किरण के तहत परिवारों को बुलाया गया था। इसमें आजादपुरा निवासी अनिल कुमार एवं उसकी पत्नी को भी पहुंची थी। यहां दोनों के परिवारजन भी आए थे। इसी दौरान बहू अपनी सास भावना देवी की किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गई और उसने सभाकक्ष से बाहर जाकर सास की पिटाई कर दी।
यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों एवं दोनों के परिजनों ने किसी प्रकार बहू को अलग करते हुए बीच बचाव किया और मामला शांत कराया। मामले में आजादपुरा निवासी भावना देवी ने महिला थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बेटे और बहू प्रोजेक्ट को नई किरण में समझौते के लिए बुलाया गया था। जहां उसकी बहू ने उसके साथ गाली-गलौज की। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी। बहू ने उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी दी है। सास ने महिला थानाध्यक्ष से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें