फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर फिर बढ़ी महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़, चलाई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि पर्व को मात्र चार दिन बचे हैं, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार शाम को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई।
महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है। इस दिन महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष महत्व है। यह कुंभ का आखिरी अमृत स्नान भी रहेगा। इसके चलते रेलवे स्टेशनों पर कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शनिवार शाम चार बजे के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और एक से डेढ़ घंटे में प्लेटफार्म पर भारी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए। रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेन को देर शाम लगभग पौने आठ बजे प्लेटफार्म एक पर लगाया। एकदम से भीड़ ट्रेनों में न बढ़े, इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ और रेल कर्मचारियों की टीम ट्रेन के पास खड़ी हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन लगने के बाद यात्रियों को एक-एक कर चढ़ने दिया गया। लगातार उद्घोषणा की जाती रही कि ट्रेन में आराम से चढ़ें, यह ट्रेन अभी कुछ समय स्टेशन पर ही खड़ी रहेगी। जीआरपी व रेल कर्मचारियों ने ट्रेन के गेटों पर चढ़कर सीटों पर व्यवस्थित बैठने के लिए यात्रियों को समझाया। जिसे जहां जगह मिली, वहीं बैठ गया। मात्र दस मिनट में पूरी ट्रेन खचाखच भर गई। कोई सीटों के बीच में तो कोई गैलरी व गेटों के पास बैठा रहा। ट्रेन भरने के बाद भी बहुत से लोग प्लेटफार्म व स्टेशन के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। ऑटो से भी लोगों के लगातार स्टेशन पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
स्टेशन पर लोगों के लगातार पहुंचने के चलते स्टेशन तिराहा से स्टेशन के मध्य जाम लगा रहा। वाहनों के निकलने में परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन से साढ़े चार हजार से पांच हजार तक श्रद्धालुओं की भीड़ कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुई। भीड़ अधिक होने पर बहुत से श्रद्धालु खजुराहो व झांसी तक जाकर दूसरी ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
-
कुंभ की भीड़ को देखते हुए ललितपुर स्टेशन से जरूरत के अनुसार कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को भी ललितपुर रेलवे स्टेशन से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, पीआरओ।

आधा दर्जन बसों व सवा चार सौ वाहन भी कुंभ को रवाना
ललितपुर से कुंभ जाने के लिए पांच से छह बसों से सैकड़ों लोग रवाना हुए। वहीं, रविवार की छुट्टी होने के चलते शनिवार देर शाम तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से ही लगभग सवा चार सौ चार पहिया वाहनों से ढाई हजार से अधिक लोग कुंभ के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले से कुंभ जाने वाले बसों व चार पहिया वाहनों की संख्या तीन गुना तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें