फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तापमान बढ़ने से जंगल में पक्षियों की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तापमान 45 डिग्री से अधिक होने के कारण पक्षियों की हालत खराब हो गई है। मंगलवार को सेरवासकलां मे चमगादड़ों के मरने के बाद वन विभाग सजग रहा। बुधवार को सभी रेंजों में जहां पक्षियों को डेरा है, वहां जल का छिड़काव कराने के साथ पेड़ों पर फल लटकाए गए।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. शिरीन सिद्दकी ने सभी रेंज अफसरों को वन में भ्रमण कर पक्षियों के रहने वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। रेंज अफसरों ने पक्षियों के निवास वाले पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि पक्षी 44 डिग्री से अधिक तापमान सहन नहीं कर पाते हैं। उन्हें बचाने के लिए पेड़ों पर जल का छिड़काव, पक्षियों को पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही जंगलों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें