फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेटवर्क न आने से मोबाइल पर बात करना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा व आसपास के क्षेत्र में एक माह से मोबाइल नेटवर्क ठप है। लोगों का मोबाइल पर बात करना मुश्किल हो गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी रुकावट आ रही है। नेटवर्क न होने से ऑनलाइन होने वाले सभी कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

कस्बे में नेटवर्क की समस्या विकराल हो गई है। लगभग एक माह से यह समस्या बनी हुई है। कुछ जगह कभी-कभी नेटवर्क रहता है, लेकिन उसके काफी कमजोर होने से ऑनलाइन काम नहीं हो पाता। वहीं, कुछ क्षेत्र में नेट पूरी तरह फेल चल रहा है। उपभोक्ताओं की दैनिक गतिविधियां तक प्रभावित हो गई हैं। धौर्रा से भारौन तक लोग गांव के बाहर पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क खोज रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के नंबर पर शिकायत पर आश्वासन मात्र ही मिल रहा है। आरोप है कि टावर पर नियमित जेनरेटर न चलने से समस्या हो रही है। यही कारण है कि रुक-रुककर बात हो रही है। उन्होंने नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें