फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अहमदाबाद से घर जा रहे युवक की ट्रेन में बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अहमदाबाद से भाई के साथ बाराबंकी जा रहे महेश (30) की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। युवक को रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई विजय कुमार के मुताबिक उसका साला महेश निवासी ग्राम बसोगापुर थाना टिकैत जनपद बाराबंकी, अहमदाबाद में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज कराया था, लेकिन आराम नहीं मिला। महेश ने भाई से घर चलने की बात कही।
दोनों भाई साबरमती ट्रेन से घर के लिए निकले थे। शुक्रवार को ट्रेन मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र से गुजरी थी कि महेश की हालत बिगड़ गई। भाई रमेश ने हेल्प लाइन नंबर 139 पर कॉल की।
विज्ञापन

ट्रेन जब ललितपुर स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों ने महेश को अचेतावस्था में नीचे उतारा और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-तीन बहन में तीसरे नंबर का था। सीओ अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें