फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: प्राथमिक विद्यालय में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 30 Aug 2025 10:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सोशल मीडिया पर एक विद्यालय के अंदर परिसर में नाच-गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो नृत्यांगना नाच रही हैं और लोग ढोलक, मंजीरा बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
नाचती नृत्यांगनाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के मंदिर में नृत्यांगनाओं के ठुमके लगाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर एबीएसए जखौरा को जांच सौंपी है। वायरल वीडियो ब्लाॅक जखौरा के हर्षपुर कोड़रन प्राथमिक विद्यालय का बताया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विद्यालय के अंदर परिसर में नाच-गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो नृत्यांगना नाच रही हैं और लोग ढोलक, मंजीरा बजाते हुए गा रहे थे। परिसर में काफी संख्या में लोग भी मौजूद है जोकि नाच देख रहे हैं। वीडियो ब्लाॅक जखौरा अंतर्गत ग्राम हर्षपुर कोड़रन के प्राथमिक विद्यालय का है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व रात के समय विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मंच विद्यालय का बरामदा और परिसर को बनाया गया था। हालांकि विद्यालय की कक्षाएं बंद थी और इसमें ताले लगे हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि एक तरफ विद्यालयों में बच्चों को समाज का निर्माण करने और नैतिकता की शिक्षा दी जाती है तो वहीं दूसरी ओर विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे है। विद्यालय में नाच-गाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलापति अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें