फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के जमा धन का भुगतान नहीं कर रही कंपनी, रोज होता है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बांसी और तालबेहट में संचालित एक निजी कंपनी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी में जमा किए गए धन का भुगतान कराने की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि एक समूह द्वारा संचालित ललितपुर, बांसी एवं तालबेहट में फ्रेंचाइजी कार्यालय में वे कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, जिसमें उनके द्वारा जमाकर्ताओं का काफी धन जमा किया गया था। संस्था में जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के जमा धन की अवधि का समय कई बार पूर्ण हो चुका है, जिसको वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा नई स्कीम में आगे बढ़ा दिया जाता है। जिसकी मेच्योरिटी अवधि पूर्ण हो चुकी है। कई जमाकर्ताओं की मेच्योरिटी अवधि पूरी होने के चार वर्ष बाद भी प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जिससे कार्यकर्ता और जमाकर्ता भुगतान के लिए परेशान हैं। संस्था द्वारा बार बार भुगतान का समय दिया जाता है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने की दशा में जमाकर्ताओं से कार्यकर्ताओं का आए दिन विवाद होता है और गाली गलौज तक की जाती है। जिससे वह सभी मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त संस्था की ग्राम रोंड़ा के पास कई एकड़ जमीन है, जो बेची जा रही है। उन्होंने मांग की है कि जमीन के पैसे से उनका एवं जमाकर्ताओं का भुगतान कराया जाए। ज्ञापन पर राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पकंज कुमार जैन, हरीराम रजक, देवसिंह, पुष्पेंद्र पटैरिया, प्रकाश चंद्र कुशवाहा, सतीश कुमार, रूपलाल कुशवाहा, रविकांत सोनी, गौरीशंकर नामदेव, इंद्रपाल कुशवाहा, रामकुमार, राजीव कुमार जैन, कालीचरन, पुन्नेलाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें