फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के प्रोजेक्ट में शिक्षकों को मिलेंगे नोटिस

Sun, 24 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कमिश्नर के प्रोजेक्ट शिक्षा सबका दायित्व में शिक्षकों को नोटिस देने की तैयारी है। जिन स्कूलों के बच्चों का शैक्षिक स्तर कम पाया जाएगा, उन विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस थमाया जाएगा। इस संबंध में बीएसए ने सह समन्वयकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त झांसी के राममोहन राव का बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ाव रहा है। पूर्व में वह सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक रह चुके हैं। वर्तमान में वह झांसी मंडल के आयुक्त हैं। यही वजह है कि उन्होंने बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट शिक्षा सबका दायित्व तैयार कराया है।

इसमें प्रत्येक कक्षा के पांच बच्चों का शैक्षिक स्तर आंका जाएगा। यदि बच्चों का शैक्षिक स्तर कम मिलता है तो उस स्कूल के शिक्षकों को प्रथम नोटिस जारी किया जाएगा। अगली बार सुधार नहीं पाए जाने पर शिक्षकों को दूसरा नोटिस दे दिया जाएगा। गत शैक्षिक सत्र में करीब एक हजार शिक्षकों को नोटिस जारी हुए थे।
विज्ञापन


लेकिन, सत्र समापन के साथ ही प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चला गया था। इस सत्र में काफी देर से शुरू हुआ है जिस कारण इस सत्र में इक्का दुक्का शिक्षकों को ही नोटिस मिल पाए हैं। उम्मीद है कि गणतंत्र दिवस के पश्चात लगनी वाली कक्षाओं के साथ खंड शिक्षा अधिकारी व सह समन्वयकों के भ्रमण शुरू हो जाएंगे।

गत शैक्षिक सत्र में जिन शिक्षकों को नोटिस जारी हुए थे, उसकी भी समीक्षा की जाएगी। यदि बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार हो गया तो बहुत अच्छा है। वरना, उस स्कूल के शिक्षक को द्वितीय नोटिस जारी होगा। इसके अलावा अन्य स्कूलों में शैक्षिक स्तर कम होने पर प्रथम नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- आभा अग्रवाल
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें