फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार 815 गरीब महिलाओं को मिला उज्जवल योजना का लाभ

Sun, 14 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cylindr, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वोत्तम व महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अथक प्रयासों से पूरे देश में दो करोड़ से अधिक गरीब बीपीएल परिवार की महिलाओं को एलपीजी गैस संयोजन दिया जा चुका है। यह जानकारी  इण्डेन ऑयल के झांसी मण्डल नोडल अधिकारी व इण्डियन ऑयल के सहायक प्रबंधक एलपीजी सेल्स श्याम सुन्दर केसरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना एक मई 2016 को बलिया से शुरु की थी। इसका ललितपुर में 9 मई 2016 को ललितपुर में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

जनपद के नोडल अधिकार व इण्डियन ऑयल के सहायक प्रबंधक एलपीजी सेल्स ने बताया कि जनपद में पहले वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से अधिक गैस संयोजन इस योजना के तहत दिया जा चुका है, जबकि उक्त योजना के अंतर्गत गरीब बीपीएल महिलाओं को जिनका नाम सामाजिक, आर्थिक व जातीय जनगणना 2011 के विवरण में है। सभी को तीन वर्ष में गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। बताया कि जनपद में कुल 68,706 महिला बीपीएल आकी गयी हैं, जिनमें कुल 19 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां अपने केवाईसी दिये हैं। जिनमें से योग्य 40,815 महिला लाभार्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं के उपरान्त एलपीजी उपलब्ध कराया गया। शेष महिलाओं से आवेदन लिये जा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाओं को गैस संयोजन घर में होने की सोच को केन्द्र सरकार ने साकार कर दिखाया है। योजना में लाभार्थियों को एक सिलेण्डर, रेग्यूलेटर, रबर पाइप निशुल्क दिये गये हैं और महिलाओं को आवेदन अनुसार गैस चूल्हा व प्रथम रिफिल लोन पर धनराशि लेकर नियमानुसार दिये गये हैं। जनपद में कुल एलपीजी उपभोक्ता बढ़कर 1.18 लाख हो गये हैं जो इस योजना के लागू होने के पहले केबल 34 प्रतिशत था और योजना के बाद 19 प्रतिशत की बृद्धि के साथ 53 प्रतिशत हो गयी है। उन्होंने चित्र के माध्यम से गैस चूल्हे से सुरक्षा की जानकारी भी दी। इस दौरान आदि इण्डेन गैस के डीलर आकाश जैन, अरिहंत इण्डेन डीलर अभिषेक जैन, प्रबंधक आदि इण्डेन विशाल भटनागर व अरविंद जैन अरिहन्त इण्डिन के अलावा हरी पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें