फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्राह्मण महामंडल ने अच्छी बारिश के लिए भगवान इंद्र से की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी-सिंदवाहा। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल क्षेत्र महरौनी की बैठक ग्राम पठा विजयपुरा स्थित श्री नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और जरुरतमंद विप्र परिवारों को सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

पूर्व संगठन अध्यक्ष पं.रामविलास कटारे ने क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने पर किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए भगवान इंद्रदेव से शीघ्र पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना की गई। समाज हित, संगठन में एकरूपता, यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में असहाय ब्राह्मण परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग तथा दुर्घटना में दिवंगत विप्रजनों के परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने व आभार श्रीप्रकाश दीक्षित ने व्यक्त किया। इस मौके पर पं. रामदेव तिवारी,पुरुषोत्तम तिवारी, जगदीश पंडा, फूलचंद्र बाजपेई, अवध बिहारी पटेरिया, रामकुमार नायक, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें