फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छत पर बने टपरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छत पर खाना बनाने के लिए बने टपरे के अंदर लकड़ी से साड़ी के फंदे पर 19 वर्षीय राखी निवासी ग्राम सैदपुर कोतवाली सैदपुर का शव सोमवार की सुबह लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतका के पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी रामरती छत पर पहुंची तो यहां खाना बनाने के लिए बने टपरे में लकड़ी से साड़ी के फंदे पर राखी का शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका तीन बहन-एक भाई में छोटी थी। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिता ने कहा रविवार को भतीजी का मनाया था जन्मदिन, काफी खुश थी
पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि रविवार को राखी की छह वर्षीय भतीजी वैष्णवी का जन्मदिन था। इसको लेकर घर के लोगों ने उसका जन्मदिन मनाया था। इसमें में राखी भी शामिल थी और काफी खुश दिखाई दे रही थी। इसके बाद रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सोमवार की सुबह उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें