फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर हालत में झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौटते समय हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टिंकू उर्फ दिनेश (38) निवासी मोहल्ला खिरकापुरा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह टिंकू उर्फ दिनेश अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से पनारी रोड स्थित सुरईघाट के पास खेत पर गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों खेत से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने टिंकू उर्फ दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें