फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिल्ली से मजदूरी करके घर लौटे युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दिल्ली से मजदूरी करके सोमवार को दिन में लौटे थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी 27 वर्षीय शिवराज का शव रात करीब 10 बजे गांव के अंदर चौराहे पर खड़े ट्रैक्टर की छतरी के पाइप पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पिता ने हरियाणा में मजदूरी करने के दौरान दो माह की मजदूरी के रुपये व कपड़े छीन लेने से परेशान होकर आत्महत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मृतक के पिता नृपत सिंह ने बताया कि उसका बेटा शिवराज सिंह करीब दो-ढाई माह पूर्व दिल्ली-हरियाणा मजदूरी करने के लिए गया था। सोमवार को वह घर लौटकर आया था। रात के समय वह घर से निकल गया था। रात करीब 10 बजे जब गांव के लोग मंदिर से घर की ओर लौट रहे थे। तब उन्होंने देखा कि और गांव के चौराहे पर खड़े एक ट्रैक्टर की छतरी के पाइप पर रस्सी के फंदे से शिवराज मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इधर जानकारी होने पर मड़ावरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की। मौत के कारण को लेकर मृतक के पिता नृपत सिंह ने बताया कि हरियाणा में मजदूरी करने के दौरान शिवराज से दो माह की मजदूरी के करीब 15-16 हजार रुपये व कपड़े छीन लिए गए थे। इसको लेकर उसका पुत्र परेशान चल रहा था और उसने आत्महत्या कर ली। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को अभी किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें