फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेरहवीं कार्यक्रम में आए युवक का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पटसेमरा में ससुराल आकर लापता हुए कस्बा नाराहट निवासी 30 वर्षीय कल्याण का शव कुएं में पड़ा मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक 20 सितंबर को ससुराल में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि 20 सितंबर को उसका पति कल्याण (30) निवासी मोहल्ला फूलबाग कस्बा नाराहट अपनी ससुराल में साले की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पटसेमरा आया था। यहां पर रात नौ बजे तक लोगों को वह गांव में दिखा था, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी। लेकिन उसका पता नहीं चला। 24 सितंबर को पत्नी रजनी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पत्नी, परिजन व पुलिस उसकी खोजबीन कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम मिर्चवारा में अनोरा मार्ग पर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के पीछे एक कुएं में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कुएं से बाहर निकाला गया था। शुक्रवार को शव की पहचान रजनी ने अपने छह दिन से लापता चल रहे पति कल्याण के रूप में की। पत्नी रजनी ने बताया कि उसके पति दो बहन दो भाइयों में सबसे छोटे थे और वह मजदूरी करते थे, उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। रजनी ने बताया कि 20 सितंबर को जब उसका पति तेरहवीं में आया था तो रात 9 बजे ग्राम मिर्चवारा व पटसेमरा के मध्य शराब की दुकान पर उसके पति का अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसके पति लापता हो गए थे। रजनी ने पति कल्याण की हत्या की आशंका जताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्था ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें