फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या करना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/ललितपुर। ग्राम झांवर में घर के अंदर कमरे में एक युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम झांवर निवासी राहुल (28) का शव शनिवार को घर के अंदर कमरे में छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ परिजनों को मिला। पुलिस के मुताबिक राहुल शुक्रवार की रात में खाना खाकर कमरे में सोने को चला गया था। शनिवार की सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी थी। लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा तो यहां फंदे पर राहुल लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कमरे का दरवाजा किसी प्रकार खोला और शव को फंदे से नीचे उतारा था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया था। पोस्टमार्टम में युवक की मौत फंदे पर लटकने से होना पाया गया। थाना पूराकलां प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें