फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से रात को गुटखा लेने गए ग्रामीण का शव सुबह फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- भतीजे ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज
ललितपुर। शराब के नशे में घर से रात को गुटखा लेने के लिए गए ग्रामीण व्यक्ति का शव पेड़ पर तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। भतीजे ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी रविंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को उसका चाचा मलखान (52) शराब के नशे में घर से गुटखा लेने के लिए गया था। इसके बाद वह रातभर वापस घर नहीं आया। कई दफा रात-रातभर घर न आने और सुबह आ जाने के कारण परिजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की थी। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग शौचक्रिया को जा रहे थे। अभी वह उसके खेत के पास से गुजरे तो यहां लगे पेड़ पर तौलिया के फंदे से मलखान का शव लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। भतीजे रविंद्र ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक चार भाई-पांच बहन में छोटा था और उसके तीन पुत्र हैं। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें