फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम डंगराना निवासी ग्रामीण का शव शनिवार सुबह कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि उसके भाई चंद्रभान उर्फ बंदू (45) अविवाहित था। 20 जून की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे के पास पहुंचे। कमरा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा किसी प्रकार खोला और अंदर पहुंचे। यहां चंद्रभान रस्सी के फंदे से मृतावस्था में लटक रहा था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें