फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से लकड़ी उठाने की कहकर निकली छात्रा का शव आम के पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या, थाना जखौरा के ग्राम गोरा में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम गोरा निवासी राखी (16) का शव मंगलवार की शाम को अपने खेत पर आम के पेड़ पर दुपट्टे पर लटकता हुआ मिला। वह खेत से लकड़ी उठाने को जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतका के पिता चरन सिंह ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व गांव के लोगों संग खाटूश्याम गया था। मंगलवार को वह घर लौटकर आया था। दोपहर को गांव में कांवड यात्रा का एक कार्यक्रम था। जिसमें वह भी गया था। यहां उसकी पुत्री राखी भी मौजूद थी। यहां से राखी घर पहुंची और अपनी दादी सुंदरबाई को मकान की चाबी देते हुए खेत से लकड़ी उठाने जाने की बात कही। दादी सुंदरबाई ने घर में लकड़ी रखी होने की बात कही थी। लेकिन राखी नहीं मानी और खेत पर चली गई। चरन सिंह ने आगे बताया कि कार्यक्रम से वह वापस लौटकर घर आए तो राखी के बारे में पूछा था। तब पता चला था कि वह खेत पर गई है। कुछ देर बाद उसके पुत्र दामोदर व ज्योतिराजा ट्यूशन से घर आए और राखी को देखने के लिए खेत पर चले गए। यहां आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से राखी का शव लटक रहा था। दामोदर व ज्योतिराजा भागकर घर पहुंचे और घटना के बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर थाना जखौरा पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पिता चरन सिंह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। मृतका दो बहन और दो भाइयों में तीसरे नंबर की है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चलेगा। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं की थी छात्रा, इस साल हो गई थी अनुत्तीर्ण
राखी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पिता चरन के अनुसार इस साल आए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट में राखी अनुत्तीर्ण हो गई थी। जिस पर उसने राखी को और मेहनत से पढ़ाई करने की बात कही थी। कुछ दिन पूर्व राखी ने उससे स्कूल से नाम कटवा देने की बात जरूर कही थी। लेकिन उसने पढ़ाई जारी रखने को कहा था। हालांकि चरन सिंह ने हाईस्कूल में फेल हो जाने के चलते आत्महत्या करने की बात को नकारा है।
विज्ञापन


परिजन नहीं कराना चाहते थे पोस्टमार्टम
आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर जब राखी लटकी मिली और मौके पर जखौरा पुलिस पहुंची। यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा और आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें