फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 22 गांवों के संपर्क मार्गों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न ब्लॉक के 22 गांवों के संपर्क मार्गों के जल्द ही दिन बहुरेंगे। एक सप्ताह में टेंडर खुलने के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। अप्रैल तक सड़कों का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कई गांवों के मार्ग मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हैं। ग्रामीणों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। शासन ने 22 गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए 3.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। विभाग ने निविदाएं मांगी थीं, जो अब 22 फरवरी को खोली जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि निविदा खोले जाने के बाद अन्य प्रक्रियाओं में एक सप्ताह का समय लग जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
22 गांवों की सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के टेंडर पहले ही डाले जा चुके हैं। अप्रैल तक निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा।
- जय प्रकाश खरे, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें