फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यू टाउन स्टेशन पर बनेगा फुटओवरब्रिज और पाथ वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। न्यू टाउन ललितपुर रेलवे पर जहां मालगोदाम का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं अब यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवरब्रिज और पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर डीआरएम को भेज दिया गया है।
ललितपुर-टीकमगढ़ रेल लाइन पर न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां से ट्रेनों का संचालन भी होने लगा है। नया मालगोदाम बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। गुड्स शेड, मर्चेंट रूम, लेबर रूम के साथ ही मालबाबू कार्यालय, टीएमसी कंप्यूटर कार्यालय का भवन बनाया जाना है। यहां भविष्य में सवारी ट्रेनों को भी ठहराव दिया जाएगा, जिसके चलते अब प्लेटफार्म संख्या एक, दो व तीन पर फुटओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। जबकि, पटरियों के मध्य भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्टेशन के एक ओर सीमेंटेड पाथ वे का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए निर्माण होना है, जिसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। फुटओवरब्रिज, लाइटिंग, मालगोदाम का निर्माण किया जाएगा।
-मनोज कुमार, पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें