ललितपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सपा नेता पर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मामला लिखाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अहिरवार समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर एआई से निर्मित वीडियो एक कथित सपा नेता द्वारा वायरल कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. इसका अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा विरोध करती है। आरोप लगाया कि 18 अगस्त को स्थानीय घंटाघर के महासभा के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे कुल्लू के खिलाफ एक समाज के लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुतला दहन कर चप्पल मारते हुए गालियां देकर ब्राह्मण समाज को अपमानित किया था। जिससे समाज में रोष है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश बिदुआ, गीता मिश्रा, डा शरद तिवारी, दीपक गोस्वामी, राजेश तिवारी, मुकेश पस्तोर, रितु शर्मा, सुनील पटैरिया, गोपाल दुबे, नीरज गंगेले सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।