फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तुवन मंदिर के महंत ने मंत्री पुत्र को अपने कक्ष से धक्का देकर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अभद्र टिप्पणी प्रकरण पर चल रही पंचायत में तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास महाराज ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र चंद्रशेखर उर्फ चंदू को धक्का देकर अपने कक्ष से बाहर निकाल दिया। तीन मई को करीब 11 बजे हुए इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में खासी गहमागहमी पैदा कर दी।
कुछ दिनों पहले शहर के सदनशााह इलाके में मंत्री पुत्र चंद्रशेखर कुछ लोगों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, दिगंबर अखाड़ा, अयोध्या के उत्तराधिकारी और तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस मामले को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने महंत के पास पहुंचा दिया। प्रकरण ने तूल पकड़ा तो पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान उसी शख्स को मंत्री पुत्र ने हस्तक्षेप न करने की बात की। इस पर महंत अपनी गद्दी से उठकर खड़े हो गए। मंत्री पुत्र ने उनके पैरों पर झुकते हुए कुछ बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैं चित्रकूट में हूं। अभी वीडियो नहीं देखा हूं। यदि कोई मतभेद है तो दूर करा दिया जाएगा।

मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री





विहिप ने खोला मोर्चा...संतों का अपमान नहीं सहेंगे



फोटो-39

ललितपुर। विहिप ने भी इस मामले पर मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने महंत से मुलाकात की। विहिप ने बयान जारी कर कहा कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विहिप के पूर्व प्रांत मार्गदर्शक मंडल सदस्य सुधांशु शेखर हुंडेत, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक, जिला मंत्री रामेश्वर मालवीय, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख डग्गी राजा जैरवारा, बजरंग दल सह सुरक्षा प्रमुख अंशुल झा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें