फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज 1,73,888 किसानों के खातों में भेजी जाएगी 34.77 करोड़ की पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फार्मर रजिस्ट्री वाले 15 हजार किसानों की सम्मान निधि रोकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। केंद्र सरकार द्वारा आज बुधवार को किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की जा रही है। इसमें जनपद में 1.73 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में दो लाख साठ हजार किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं, इनमें जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि में पिछली बार बीसवीं किस्त एक लाख 88 हजार किसानों को जारी की गई थी। इसमें किसानों को हर किस्त में दो-दो हजार रुपये किसान सम्मान निधि दी जाती है। इस बार अब केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए आज बुधवार को 21वीं किस्त जारी की जा रही है, लेकिन इस बार जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त मात्र 1,73,888 किसानों के लिए ही जारी की जाएगी, जिससे उन किसानों के खातों में कुल लगभग 34, करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जाएगी। उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी हो रही है और जनपद में 1,73,888 किसानों को 34, करोड़, 77 लाख, 76 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसमें इस बार पंद्रह हजार किसानों की सम्मान निधि रोकी गई है। अब सभी किसानों को ई-फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें