फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों का कार्य बहिष्कार कल से

Tue, 13 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रशिक्षु शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर 14 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा सचिव को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में बताया गया कि 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। लगभग 43 हजार प्रशिक्षुओं ने आठ महीने का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को है। लेकिन, अब तक प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। शासन की ओर से इस संबंध में कोई शासनादेश या दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। शेष प्रशिक्षुओं का छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भी द्वितीय चक्र का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। लगातार मांग करने के बाद भी प्रशिक्षु शिक्षकों को अवशेष मानदेय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने तीन सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 14 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।


ज्ञापन पर अनिल शर्मा, परिवेश मालवीय, राजेश तिवारी, नवीन पुरवार, निवेदिता सिंह, हिमाली यादव, मृदुला साहू, योगेंद्र यादव, कृष्णा बाबू, आशुतोष तिवारी, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र राठौर, अभिनव जैन, नीरज कटियार, आदेश जैन, वीरेंद्र पाठक, मोहित, जुगल पुरोहित सहित अन्य के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें