फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट व बार में दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2015 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। ब्लाक तालबेहट और ब्लाक बार में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां सोमवार सुबह तड़के रवाना हो गईं थी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन




सोमवार को डीएम डा. रुपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को दिशा- निर्देश दिए। दोनों ब्लॉक में मतदान के पूर्व भ्रमण के दौरान डीएम ने पोलिंग पार्टियों के सामग्री वितरण के लिए बनाए गए न्याय पंचायतवार काउंटरों का निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज बार में मतपेटियों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतदान कार्मिकों के मतदेय स्थल जाने से पूर्व दोनों ब्लॉकों में पार्टी रवानगी स्थल पर ही द्वितीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मास्टर ट्रेनर्स और अन्य अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण दिया।



  दूसरे चरण के चुनाव में तालबेहट व बार में कुल 246 मतदान केंद्र व 346 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ब्लॉक बार में एक लाख 17 हजार एक सौ अस्सी मतदाता व ब्लॉक तालबेहट के एक लाख 13 हजार तीन सौ 21 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ब्लाकों में अतिसंवेदनशील प्लस  मतदान केंद्रों की संख्या 21, अतिसंवेदनशील केंद्र 44, संवेदनशील केंद्र 82 और सामान्य केंद्रों  की संख्या 99 हैं।
विज्ञापन



 
पुलिस अधीक्षक ने मध्य प्रदेश सीमा पर लगे बैरियरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र पर छह सब इंस्पेक्टर, तीन हेड कांस्टेबल, 370 कांस्टेबल व 554 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 54 सब इंस्पेक्टर, 30 हेड कांस्टेबल, 175 कांस्टेबल और 290 होमगार्ड को तैनात किया गया। पूरे इलाके में ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो गैर जनपद के हैं। इसके अलावा बैरियरों पर मतदान के दिन केवल पासधारक वाहनों को आने- जाने की अनुमति होगी। बैरियर, चेकपोस्ट व अन्य स्थानों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूराकंला, खांदी, थाना, जखौरा, कैलगुंवा, बार और पारौन वार्ड में मतदान होगा। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी मतदान होगा। इस दौरान एडीएम एमके त्रिवेदी, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम मडावरा एस के पाल, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, प्रभारी एसडीएम अमिताभ यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।



177 बूथों पर होगा मतदान
बार (ललितपुर)। बार ब्लाक में मतदान के लिए 177 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 120 कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी पर लगाए गए हैं। ब्लाक बार के 22 बूथ अतिसंवेदनशील हैं, इन बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। विदित हो कि ब्लाक बार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 456 उम्मीदवार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें