फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्रांकन बढ़ाने वाले दस शिक्षक किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों में छात्रांकन बढ़ाने वाले 10 शिक्षकों को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सम्मानित किया। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से हुए सजीव प्रसारण के प्रदर्शन से हुई। इस प्रसारण में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित किया। प्रदेश भर में कुल 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें जनपद के ब्लॉक बिरधा स्थित प्राइमरी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की शिक्षिका प्रीति गुप्ता भी शामिल हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय में नामांकन बढ़ाने बाले जिन शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया है उनसे अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लें और प्रयास करें कि कोई बच्चा पढ़ाई से छूटे नहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एआरपी इंदर सिंह पटेल, सहयोग सिंघई, विकास जैन, मनोज विश्वकर्मा, दिलीप सेन, अभिषेक राजपूत, विकास राजपूत, अनिल पंथ, मनीष जैन मोहम्मद अंसार, मोहम्मद साजन आदि मौजूद रहे।
0000000000000
छात्रांकन बढ़ाने वाले सम्मानित शिक्षक

मोहम्मद इसरार प्राथमिक विद्यालय बुढ़वार, निधि पचोरी प्राथमिक विद्यालय दंगा, अजय श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय बरखिरिया, मनीष जैन प्राथमिक विद्यालय पंचमपुर, सुनील कौशिक प्राथमिक विद्यालय रायपुर, मनोरमा साहू प्राथमिक विद्यालय सिलावन, गजेंद्र सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नत्थीखेड़ा अशोक कुमार कंपोजिट विद्यालय वालाबेहट प्रमोद राय कंपोजिट विद्यालय सौजना रविशंकर झा उच्च प्राथमिक विद्यालय हसरा, गरिमा जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें