ग्राम धौर्रा में तीसरी रेलवे लाइन डालने का चल रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार की शाम बारिश के दौरान गिरी गाज की चपेट में आने से धौर्रा गांव के पास रेलवे लाइन पर गिट्टी डाल रहीं आठ महिलाओं सहित दस मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इस दौरान थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा के पास तीसरी रेलवे लाइन के लिए गिट्टी डाली जा रही थी। यहां लगभग 70 मजदूर काम कर रहे थे। शाम को बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ गाज गिरी।
गाज की चपेट में आने से टीकमगढ़ जिले के केनवारा गांव निवासी रश्मि (40), बुदावनी गांव निवासी रोशनी (17), रश्मि (40), सेवंती (40), गोमती (45), सिरनाम (45), बीरबल (20), गीता (35), सुमन (35), लालाराम (30) झुलस गए। सभी का धौर्रा स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया।