ललितपुर। राजघाट बांध के भराव क्षेत्र के पानी में कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रानीपुरा निवासी 17 वर्षीय विशाल की डूबने से मौत हो गई। वह शौच क्रिया के बाद पानी लेने गया था। इस बीच फिसलकर वह गहरे पानी में गिर गया।
मृतक के पिता तेजपाल ने बताया कि शनिवार सुबह उसका पुत्र विशाल गांव के पास स्थित राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में शौच क्रिया के लिए गया था। वह फिसलकर गहरे पानी में गिरकर डूब गया। वे लोग मौके पर पहुंचे और विशाल को बाहर निकाला। आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-तीन बहनों में छोटा था।