फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूसे के कमरे में लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने कहा, अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मवेशियों को चारा रखने गई कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द निवासी रक्षा कुशवाहा (17) का शव सोमवार की सुबह भूसे के कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।



मृतका के पिता शिवनारायण कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की सुबह खेत पर बने घर में बंधने वाले मवेशियों को भूसा रखने के लिए रक्षा उसके साथ गई थी। यहां भूसा रखने के बाद जब रक्षा से घर चलने को कहा तो उसने मवेशियों को चारा डालने के बाद आने की बात कही थी। इसके बाद वह वहां से दूध लेकर घर आ गया था। जब देर तक पुत्री घर पर नहीं आई तो वह वापस भूसे वाले कमरे में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रक्षा कमरे में छत के कुंदे से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें