फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूलों वाहनों की तकनीकी सुरक्षा को जांचा, तीन वाहन किया किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के विभिन्न चौराहाें-तिराहों पर बुधवार को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता सहित वाहन को चेक किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं को घर से विद्यालय और विद्यालय से घर पहुंचाने के लिए सड़कों पर स्कूली वाहन दौड़ने लगे हैं। इन स्कूली वाहनों में सवार होने वाले बच्चों के सुरक्षा के लिए स्कूली वाहनों को चेक किया गया। यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों में तकनीकी सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता को जांचा। इसके बाद वाहनों की स्थिति में स्पीड गवर्नर की जांच (स्कूली वाहनों की अधिकतम गति 40 किमी/घंटा निर्धारित), रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, खिड़कियों में क्षैतिज ग्रिल और आपातकालीन निकास द्वार को चेक किया। इसके साथ-साथ यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की पहचान संबंधी विवरण को भी जांचा। वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूली बसों काे चेक करने का अभियान चलाया गया है। जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया। आगे भी मिशन सेफ फ्यूचर अभियान जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों को सड़क पर कतई नहीं चलने दिया जाएगा। राजेश श्रीवास्तव, सीओ यातायात

स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें