फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिक्षक-अनुदेशक और शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का शैक्षिक स्तर भी मिला था सामान्य, बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने की शिकायतें आए दिन अधिकारियों के पास आती हैं। बीएसए ने ब्लॉक जखौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रोंडा का निरीक्षण किया तो कोई स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। छात्रों का शैक्षिक स्तर भी कमजोर मिला। बीएसए ने विद्यालय में तैनात पूरे स्टाफ से जवाब तलब किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह शनिवार की सुबह 9 बजे ब्लॉक जखौरा के ग्राम रोंडा में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोई भी शिक्षक व कर्मचारी यहां उपस्थित नहीं था। बच्चों ने बताया कि शिक्षक देरी से विद्यालय आते हैं। बच्चों से सामान्य ज्ञान विषय की जानकारी ली गई तो वह जवाब नहीं दे सके। शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं मिला। इस पर बीएसए ने विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों, अनुदेशकों और कर्मचारियों का विद्यालय में देरी से आने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के संबंध में जवाब तलब किया है। तीन दिन में जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर
उच्च प्राथमिक विद्यालय रोंडा का निरीक्षण करने के बाद बीएसए गांव में ही संचालित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा जैन और शिक्षामित्र नीलेश शेषा अनुपस्थित मिलीं। वहीं, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ग्राम रोंडा का निरीक्षण करने पर यहां शिक्षामित्र लाली व कीर्ति अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्रों से भी बीएसए ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें