फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के रोगियों को कोविड वैक्सीन का टीका है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब क्षय रोगियों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण अधिक जरूरी है। कमजोर इम्युनिटी की वजह से संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में क्षय रोगी संक्रमण से बचाव के लिए प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस और क्षय रोग (टीबी) के संक्रमण का तरीका और लक्षण लगभग मिलते-जुलते हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी अधिक जरूरी है। यह बीमारी हवा से फैलती है। खासकर जब कोई पीड़ित व्यक्ति बोलता, खांसता या छींकता है। अब तक फैले संक्रमण में टीवी और कोरोना वायरस के लक्षण और फैलने का तरीका एक जैसा रहा है। दोनों ही बीमारियां फेफड़ों पर असर करती हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में लेता है। जिले में 1,275 एक्टिव टीबी के रोगी हैं।
108536 लोगों को लग चुकी वैक्सीन
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया अब तक जिले में 108,536 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया है। इनमें 92,844 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है और 15,692 लोगों ने ही दूसरी खुराक ली है। टीका 18 वर्ष के सभी लोगों के लिए लगवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका सिर्फ कुछ परिस्थिति में नहीं लेना है, जैसे तेज बुखार होने की स्थिति में, गर्भावस्था के समय और गंभीर रोगियों जैसे कैंसर के मरीज आदि है। वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप सभी रोगियों के लिए कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित और आवश्यक भी है, लेकिन जरूरी है की मधुमेह और उच्च रक्तचाप नियंत्रित स्थिति में हो और नियमित दवाई ले रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें