फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटउआ में एक किसान ने घर में ही म्यारी पर फांसी लगाकर जान दे दी। थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण बैंक का ढाई लाख रुपये कर्ज न दे पाने से आए नोटिस के कारण परेशान चल रहा था। उसके पांच बेटियां और एक बेटा है। वह भाई के साथ खेती करता था। तंगी के कारण उसे मजदूरी भी करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम पटउआ निवासी राममिलन (40) पुत्र कुंवरजू राजपूत गांव में ही अलग से कच्चे मकान में रहता था। मंगलवार को दोपहर में वह घर में ही था और किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। दोपहर में करीब एक बजे वह कमरे में गया और म्यारी पर तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब उसके परिजन कमरे में गए, तो उसे लटकता देख चीखने चिल्लाने लगे। जिस पर आसपास के लोग व अन्य परिजन एकत्रित हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिस पर प्रधान द्वारा थाना पाली पुलिस को सूचना दी, तो जाखलौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक के पिता की मौत कुछ साल पहले हो गई थी, जिस पर उसकी खेती की जमीन उसकी मां के नाम आ गई थी, जबकि उसके और उसके बड़े भाई के नाम तीन-तीन डिसमिल जमीन है, जिसके चलते वह संयुक्त रूप से खेती करता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मजदूरी भी करता था। उसके ऊपर किसान क्रेडिट कार्ड का करीब ढाई लाख का कर्जा होने के चलते बैंक का नोटिस भी कुछ समय पहले आया था, जिसके चलते वह मानसिक व आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। मृतक की पांच बेटियां व एक बेटा है। जिनमें चार बेटियों की शादी हो चुकी है और अब एक बेटी व बेटा की शादी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें