संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत गांव के रास्ते में खोदे गए गड्ढे में टैक्सी गिरने से चालक घायल हो गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गड्ढा खोदकर उसे इस प्रकार छोड़ देने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
थाना बानपुर के ग्राम बिल्ला निवासी धमेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र दिया। जिसमें बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने तीन फुट से ज्यादा का गहरा गड्ढा खोदा गया है। यहां पर कोई दिशा सूचक या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया। सुबह जब 8 बजे नलों में पानी बहा तो गड्ढा व रास्ते में भर गया। बृहस्पतिवार को वह अपनी टैक्सी लेकर गांव में जा रहा था। उसकी टैक्सी गड्ढे में गिर गई। इससे उसके सिर में चोट आ गई और वह घायल हो गया। शिकायती पत्र में पीड़ित ने लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।