फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के जिलाध्यक्ष एवं मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष चंदन सिंह अहिरवार ने बिरधा ब्लाक के देवगढ़ गांव में तन्शू सहरिया के परिजनों को राशन मुहैया कराकर उनकी मदद की। इसके साथ ही परिवार को प्रतिमाह एक हजार रुपये सहायतार्थ देने की घोषणा की। तन्शू सहरिया की 10 मई को सीने में दर्द होने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चंदन सिंह अहिरवार ने बताया कि 40 वर्षीय तन्शू सहरिया 10 मई को अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर घर आया था कि अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। तन्शू की मौत के बाद उसका पूरा परिवार सदमे में है और परिवार की हालत भी काफी खराब हो गई है। उसके परिवार में उसकी पत्नी अनीता (38) के अलावा सात लड़कियां और दो लड़के हैं। इस परिवार की मदद को कोई भी नहीं आ रहा था। कुछ रिश्तेदारों ने और कुछ जानने पहचानने वालों ने अपनी तरफ से सहयोग राशि इस परिवार की सहायता के लिए दी। सहयोग में यातायात प्रभारी अनुज गंगवार ने आटे की बोरी, चावल, सभी प्रकार की दालें, मसाले, नमक, तेल, आलू, से मदद की। विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत, मानव सेवा संगठन ललितपुर ने इस परिवार को 2 महीने के राशन की मदद की। चंदन ने अनीता को 1000 रुपये हर महीने देने की घोषणा की और बड़ी बेटी की शादी में दोनों संस्थाओं द्वारा पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सहयोग करने वाले समाजसेवी गौरव चौबे साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें