फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की मृत्यु होने पर दिया जाए दस लाख रुपये का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को देकर कोविड की वजह से व्यापारी की मृत्यु होने पर दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से दिए ज्ञापन में कहा कि जिन व्यापारियों ने स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम पॉलिसी) ले रखी है, उन्हें कोविड इलाज के लिए अस्पतालों में इलाज कराने की अनुमति दी जाए, जिससे व्यापारी इन परिस्थितियों में नकद रुपये के भुगतान के लिए परेशान न हो। वर्तमान में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने वाले व्यापारियों को चिकित्सालय नकद राशि जमा कराने के लिए मजबूर कर रहे हैं, इसलिए इस संबंध में गाइडलाइन सरकार की ओर से जारी होना चाहिए। सरकार को रेहड़ी पटरी ,पल्लेदार , मशीनरी की मरम्मत करने वाले मिस्त्रियों, नाई, मोची, दर्जी, बड़ई आदि लोगों को भी मुफ्त राशन देने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस समय लॉकडाउन के कारण अधिकांश दुकानें बंद हैं लेकिन विदेशी कंपनियों का अपना व्यापार चल रहा है, जिससे प्रदेश के व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसे रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओं के ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाया जाए। देसी- विदेशी मदिरा की दुकानें खुलने की नीति प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि बाजारों को भी रोजाना 4 घंटे खोलने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन अंचल, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन अनोरा, डॉ. प्रीतम सराफ, नवीन सिंघई, आलोक जैन मयूर ,महेश जैन मोनू, विजय कटपीस, मज्जू सोनी, आनंद जैन, पंकज जैन, हरीश सिंघई, अवध बिहारी उपाध्याय, ब्रजेश बाजपेई, रमाकांत तिवारी, जय नारायन शर्मा, बृजेश रावत, सुरेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, राजीव सुडेले, राहुल मोदी आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें