फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध के शिकायती पत्रों पर करें प्रभावी कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

ललितपुर। साइबर अपराध के शिकायती पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई करें। यह बात साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने पुलिसकर्मियों को दिए। इसके साथ एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और मैस का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण किया। यहां जीडी कार्यालय सहित थाना परिसर को देखा। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आरक्षी बैरक, पुलिस कैंटीन, डायल-112 कंट्रोल रूम, आवासीय परिसर, मैस सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव, साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता को परखा। आरक्षी बैरकों एवं आवासीय परिसर में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें