फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रामलीला मंचन में ताड़का सुबाहु का किया गया वध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बांसी (ललितपुर)। ग्राम वस्तगुवां में रामलीला के तीसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का सुबाहु वध एवं सीता उत्पत्ति की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में नवयुवक रामयश रामलीला मंडली के 28वें वर्ष खेली जा रही रामलीला के तीसरे दिन नगर पंचायत तालबेहट के अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने राम दरबार की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के जीवन चरित्र से सब कुछ सीखा जा सकता है।
विज्ञापन

कलिकाल में रामचरित मानस का अध्ययन से सुख शांति एवं ज्ञान मिलता है। कलाकारों ने लीला मंचन के दौरान प्रभावशाली अभिनय किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामकिशन बबेले, पूरन सिंह बुंदेला, सुंदर सिंह, दीपक गोस्वामी, राजेंद्र प्रताप सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें