फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरऊआ में संसाधनों का सर्वे व चौपाल का आयोजन

Tue, 07 Mar 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरऊआ में संसाधनों का सर्वे व चौपाल का आयोजन - फोटो : demo
विज्ञापन
उन्नत भारत अभियान के तहत नेहरू महाविद्यालय की टीम ने सुरऊ वा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं। टीम ने गांव में संसाधनों का सर्वेक्षण भी किया।
विज्ञापन

अभियान के कोआर्डिनेटर डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ मिशन टायलेट योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ग्राम सुरऊवा, जामुनधाना, घटवार, मसौरा खुर्द में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य केन्द्रों, शौचालयों, हैंडपंप, स्कूलों की बिल्डिंग, अध्यापकों की संख्या, छात्र-छात्राओं की संख्या, कच्चे, पक्के मकानों, पेजयल व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था, पशुधन आदि संसाधनों का भौतिक सर्वेक्षण किया।
चौपाल को अनुराग राजपूत, सुदर्शन मिश्रा, मोनिका जैन, नरेंद्र, सूरज आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान फहीम बख्श, योगेंद्र, नीलेश, नारायणदास, सुनील कुमार, सिद्धार्थ दीक्षित, सुमित संज्ञा, जगभान, ऊदल पाल, बलराम, श्रीराम, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें