फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह माह से आपूर्ति ठप, 500 एकड़ भूमि पर पलेवा न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में विद्युत विभाग भले ही पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा हो। लेकिन, हकीकत यह भी है कि छह माह से कल्यानपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे सात गांव के लगभग 250 किसानों को 500 एकड़ भूमि की सिंचाई की चिंता सता रही है। किसानों ने जिलाधिकारी आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है।
गल्ला मंडी के पीछे स्थित बाईपास बिजली घर से ग्राम पंचायत कल्यानपुरा व आसपास के गावं के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव में घरेलू बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे घर तो रोशन हो रहे हैं। लेकिन, कृषि फीडर की बिजली छह माह पहले से बंद पड़ी हुई है। इससे किसानों को रबी फसल की बोआई की चिंता सता रही है। बिजली के अभाव में बोआई के लिए खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। समय से बिजली न मिली तो खेती प्रभावित हो जाएगी। किसानों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। अब रबी फसलों की बोआई का समय आ गया है। बिजली न मिलने से पलेवा करने में परेशानी होगी। किसानों का कहना है कि समस्या से लगभग 250 से अधिक किसान जूझ रहे हैं। इन किसानों की लगभग 500 एकड़ भूमि में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे बोआई पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कचनौंदा फीडर से कल्यानपुरा फीडर की आपूर्ति सुचारू की जाए
किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि कचनौंदा फीडर से कल्यानपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाए। इससे किसानों को सुविधा होगी। साथ ही नलकूप भी सुविधा के साथ चला सकेंगे। इससे फसलों की बोआई भी समय से हो सकेगी।
-
फोटो- 05
कैप्सन- बसंत
कृषि फीडर की बिजली छह माह से बंद पड़ी हुई है, जिसे सुचारु रूप से संचालित कराया जाए। - बसंत
-
फोटो- 06
कैप्सन- ऊदल सिंह लोधी, पूर्व प्रधान
गांव के फीडर की आपूर्ति बाधित होने से सात गांव के किसानों को परेशानी हो रही है। आपूर्ति चालू कराई जाए।- ऊदल सिंह लोधी, पूर्व प्रधान
-
फोटो- 07
कैप्सन- गिन्नीराजा मैलवारा
रबी फसलों की बोआई का समय आ गया है। बिजली की आपूर्ति न होने से फसल की बोआई की चिंता सता रही है। - गिन्नीराजा मैलवारा
-
फोटो- 08
कैप्सन- पवन कुमार, श्यामपुरा
गांव में बिजली की आपूर्ति तो रही है। लेकिन, कृषि फीडर चालू नहीं है। इससे फसलों की बोआई का संकट बना हुआ है।
- पवन कुमार, श्यामपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें