फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम नगवांस में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई के अनुसार फांसी नशे में लगाई गई है।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के ग्राम नगवांस निवासी मोहन अहिरवार (25) पुत्र गोरेलाल अहिरवार बृहस्पतिवार की रात को घर में ही था। रिश्तेदार आने से परिवार वाले उनके लिए खाने की तैयारी में लगे थे। रात करीब 11 बजे मोहन ने मोटरसाइकिल पर चढ़कर दालान की छत के कुंदे पर तौलिया से फांसी लगा ली। उसी समय उसकी मां रिश्तेदारों को पानी देने के लिए बाहर आंगन में गई तो दालान में बेटे को फांसी के फंदे पर लटकता देख चिल्लाने लगी। चीख सुनकर अन्य परिजन व रिश्तेदार बाहर निकल आए और मोहन को देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना जखौरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि मोहन ने नशे की हालत में फांसी लगाई है। मृृतक दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था और वह मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें