फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन खरीद केंद्रों पर खाली हाथ पहुंचे किसान

विज्ञापन
wheet purchese centre.jpg - फोटो : wheet purchese centre.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के पचास केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं की खरीद के पहले दिन शुरुआत नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को खरीद केंद्रों पर पहुंचे किसानों ने खरीद की प्रक्रिया जानी। किसानों के पंजीयन की संख्या में जरूर बढ़ोत्तरी हुई। अब पंजीयन की संख्या बढ़कर आठ हजार नौ सौ हो गई है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इसमें केंद्रों से गांवों का संबद्धीकरण, ई-पॉश मशीन का उपयोग, ऑनलाइन पंजीकरण व ऑनलाइन टोकन की प्रक्रिया शामिल है। बृहस्पतिवार को किसान खरीद की जानकारी लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। यहां उन्होंने खरीद के लिए बनाए गए नियमों की जानकारी ली। खरीद में परेशानी से बचने के लिए आठ हजार नौ सौ किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इस बार शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जनपद में गेहूं के 50 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें पीपीएफ के 40 एवं अन्य एजेंसी के 10 केंद्र शामिल हैं।
ई-पॉस मशीन के टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक सप्ताह में मशीनें उपलब्ध होने की संभावना है। जैसे ही मशीनें मिल जाएगी, वैसे ही उनका प्रयोग आरंभ हो जाएगा। पहले दिन किसान केंद्रों पर केवल जानकारी लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें