सिलावन। चौकी खितवास क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चढ़रऊ में चोरों ने विद्यालय परिसर से सबमर्सिबल मोटर सहित अन्य सामान पार कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार किलेदार ने बताया कि बुधवार रात चोर विद्यालय परिसर में लगे बोर से सबमर्सिबल मोटर, पाइप लाइन, नल-टोंटी और बिजली के तार चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद विद्यालय स्टाफ में खलबली मच गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चौकी प्रभारी खितवास को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरी से विद्यालय की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे छात्रों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद