फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से एसएसओ की मौत

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत 33केवी विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी मुकुुंद सिंह (55) पुत्र सवा सिंह मड़ावरा स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर तैनात थे। वह सोमवार को दोपहर में दो बजे सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें उपचार के लिए मड़ावरा अस्पताल भिजवाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन मड़ावरा अस्पताल पहुंच गए, वहां से महरौनी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत ललितपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सतेंद्र ने बताया कि मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, जबकि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें