फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र सड़क दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार व जखौरा क्षेत्र के बांसी में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में बोर्ड परीक्षाएं देकर लौट रहे चार छात्रों समेत पांच घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम तुर्का निवासी दिलीप राजपूत (16) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार को सुबह गांव के ही छात्र डब्लू पुत्र भगवान सिंह एवं अजित पुत्र राकेश के साथ गांव से करीब दस किलोमीटर दूर ग्राम सेमरा बुर्जु स्थित ऋषिराज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का पेपर देने के लिए बाइक से गया था। जब वह तीनों बाइक से पेपर देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे और ग्राम सेमरा बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप राजपूत के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं तालबेहट के ग्राम बिजरौठा पठा निवासी देवेंद्र (20) पुत्र श्रीपत अपने छोटे भाई सुनील (15) को हाईस्कूल केे पेपर दिलाने के लिए कस्बा बांसी स्थित इंटर कॉलेज बाइक से गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह दोपहर में बाइक से वापस लौट रहे थे तो उनकी बाइक गांव के पास ही कच्चे रास्ते में अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें