फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की बनेगी कुंडली

Mon, 03 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। मान्यता की आड़ में संबद्धीकरण के खेल को आगे जारी रखना आसान नहीं होगा। शासन ने फेक नामांकन पर नजर रखने के लिए छात्रों की कुंडली तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके आनलाइन होते ही विद्यालयों के वास्तविक छात्रांकन की हकीकत सामने आ जाएगी। इस बाबत हुई बैठक में पंद्रह स्कूलों ने भाग नहीं लिया। सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी है।     
विज्ञापन

जिले में तमाम गैर पंजीकृत स्कूल, कालेज संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों को खाद, पानी देने का काम जिले के कई मान्यता प्राप्त विद्यालय कर रहे हैं, जिससे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षाएं बंद नहीं हो पा रही हैं। संबद्धीकरण के खेल से जहां मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बिना किसी मेहनत के नामांकन बढ़ाने का मौका मिल रहा हैै, वहीं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बच्चों की ट्यूशन फीस मिल रही है। इस तरह मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय दोनों को ही फायदा हो रहा है। शासन ने इस गठजोड़ में मट्ठा डालने के लिए छात्र-छात्राओं की कुंडली तैयार कराने का फैसला किया है, जिसमें पैतीस प्रकार सूचनाएं संकलित की जानी हैं। इसे लेकर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों में खलबली मची हुई है। 

तमाम विद्यालयों के प्रधानाचार्य इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। गत दिवस राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में स्टूडेंट डाटा कैप्चर भरने की जानकारी दी गई। इस दौरान पंद्रह विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग नहीं किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने अनुपस्थित प्रधानाचार्यों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि पांच अक्तूबर तक स्टूडेंट डाटा कैप्चर फार्मेट की साफ्ट एवं हार्डकापी प्रधानाचार्यों से मांगी गई है। जो प्रधानाचार्य इसे उपलब्ध नहीं कराएगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन

   
इन विद्यालयों ने नहीं किया प्रतिभाग      
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, नृसिंह विद्या मंदिर हाईस्कूल, पहलवान गुरूदीन पब्लिक हाईस्कूल, लेट श्री निरंजन देव बड़ौनिया हाईस्कूूल महरौनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेठ शिवदीन हाईस्कूल बिरधा, मां अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज नेहरू नगर, एसडीएस स्कूल हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम, मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माडर्न पब्लिक स्कूल, सुधा सागर इंटर कालेज, जीआईसी माताटीला, राजकीय आश्रम पद्घति इंटर कालेज, राजकीय हाईस्कूल रमगढ़ा, बाबूलाल सतभैया इंटर कालेज नाराहट ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें