फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बचाने के जज्बे के साथ 38 ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2016 01:01 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
रक्‍त दान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 38 लोगों ने किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के जज्बे के साथ रक्तदान किया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर सुबह आठ बजे शुरू हुआ। शुरुआत से ही यहां रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पहले रक्तदाताओं की जांच हुई। स्वास्थ्य ठीक पाए जाने पर उन्हें रक्तदान की अनुमति दी गई। दोपहर तक यहां 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद यादव व जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अलावा पांच बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। शिविर में रक्त कोष प्रभारी डा. एम एस राजपूत, लैब टेक्निशियन रंजीत सिंह, आर एस चंदेल, दिनेश, पंकज दुबे, काउंसलर हरित प्रभा व स्टाफ नर्स अपूर्वा का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. डी नाथ, ब्लड बैंक ऑफिसर डा. एम एल आर्या, जूनियर रेजीडेंट डा. श्वेता व डा. वॉकी, लैब टेक्निशियन मानसिंह, अनीता निनौरिया, प्रेम कुमार सिंह, वकील अहमद खान तथा परामर्शदाता शिखा श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


55वीं बार रक्तदान करने पहुंचे मनीष
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर के मौके पर एक से बढ़कर एक रक्तदानी सामने आए। पारीछा में कार्यरत बयालीस वर्षीय मनीष वोरवणकर ने शिविर में 55वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह सन 1992 से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। नागपुर में रहते हुए उन्हें रक्तदान की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़ा और कोई पुण्य नहीं है।

दो भाइयों ने साथ में किया रक्तदान
झांसी। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में सरदार बलराम सिंह व कृष्णा सिंह दो सगे भाइयों ने साथ-साथ रक्तदान किया। बलराम सिंह ने बताया कि अब तक वह दोनों भाई तीन बार रक्तदान कर चुके हैं। तीनों बार अमर उजाला के शिविर में ही रक्तदान किया। उन्हें रक्तदान की प्रेरणा अमर उजाला से ही मिली।

ललितपुर में 24 ने किया रक्तदान
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर ललितपुर में भी शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 24 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवाओं की संख्या खासी रही।

मेडिकल में महीने भर चलेगा रक्तदान
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन व महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के संयुक्त तत्वावधान में पूरे अक्तूबर माह में रक्तदान का मौका दिया जा रहा है। मेडिकल कालेज की पुरानी इमरजेंसी के ऊपर स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस से शाम पांच बजे तक कोई भी स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकता है।

अभिनेता हैदर ने किया 13 वीं बार रक्तदान
झांसी।
अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उन्नाव गेट अंदर मेवातीपुरा निवासी अभिनेता हैदर अली ने 13वीं बार रक्तदान किया। निर्माणाधीन फिल्म ‘चंद्रशेखर आजाद’ में अभिनय कर रहे हैदर ने अमर उजाला के शिविर में लगातार तीसरी बार रक्तदान किया है।
हैदर अली ने बताया कि उन्होंने पहली बार दिल्ली में रक्तदान किया था। उस समय वह बेहद उत्साहित थे। लोगों की मदद करने के उद्देश्य से शुरू हुआ ये सिलसिला जारी है। लोगों की दुआएं पाकर खुशी मिलती है। रक्त देने से किसी तरह की कमजोरी महसूस नहीं की। वह ‘म्यूजिक धमाका’ समेत कई टीवी सीरियल में काम चुके हैं। उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें