फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था पर छात्रों का फूटा गुस्सा

Wed, 12 Aug 2015 12:20 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में एक बार फिर छात्रों का आक्रोश सड़क पर आ गया। मंगलवार को विद्यालय के सैकड़ों छात्र अपना दु:खड़ा सुनाने तहसील परिसर में आ जमे। बाद में उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने प्रभारी तहसीलदार से बच्चों के ब्यान दर्ज करने तथा फोन पर जिला समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर उन्हें विद्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह लगभग साढे़ नौ बजे विद्यालय के सैकड़ों छात्र स्कूल से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में आ गए। छात्रों ने उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश को एक ज्ञापन देकर विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं का रोना रोया। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में बारह कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने के लिए मात्र छह संविदा शिक्षक हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है। इसके अलावा उन्हें ड्रेस, किताबें तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध नहीं कराई गई। दूषित और  घटिया स्तर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा। विद्यालय में साफ सफाई न होने के कारण गंदगी है, जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं।


छात्रों की बात सुनने के बाद उपजिलाधिकारी केे निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा से छात्रों के ब्यान लिए। बाद में उपजिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह से विद्यालय में व्याप्त कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें